बड़े मंगलवार व गंगा दशहरा पर रामनगरी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बड़े मंगलवार व गंगा दशहरा पर रामनगरी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मंदिर से लेकर घाट तक तैनात रहे पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी

अयोध्या।बडे मंगलवार व गंगा दशहरा पर को भोर से ही रामनगरी में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ देखी गई जो देर शाम तक बनी रही।मंगलवार को भोर से ही भारी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी के किनारे स्थित प्रमुख घाटों पर स्नान करने के लिए पहुंचे जो सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।सरयू नदी में स्नान करने के बाद भारी संख्या मे श्रदालु हर-हर गंगे और जय श्री राम जय घोष के साथ राम जन्मभूमि मंदिर के साथ-साथ हनुमानगढ़ी कनक भवन, नागेश्वर नाथ मंदिर के साथ-साथ प्रमुख मंदिरों पर दर्शन पूजन करने को गये।इस मौके पर “हर-हर गंगे” और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरी राम नगरी का माहौल भक्तिमय बना रहा।आसपास के जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशों से से भी बड़ी संख्या में श्रदालु अयोध्या पहुंचे।श्रद्धालुओं ने सरयू तट पर पूजा-अर्चना कर फल, कपड़े, अन्न और जल से भरे घड़ों का दान भी किया।बड़े मंगल के चलते हनुमानगढी पर दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं।कई जगह भंडारे का भी आयोजन भी रहा।भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।घाटों और मंदिरों पर पुलिस, जल पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए।ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। गंगा दशहरा तथा बड़े मंगलवार के दौरान भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए एक दिन पहले सोमवार की देर शाम एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह,
थानाध्यक्ष राम जन्मभूमि सुमित श्रीवास्तव सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ राम जन्मभूमि मंदिर परिसर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन,नागेश्वर नाथ मंदिर तथा सरयू नदी के घाटों का निरीक्षण कर वहां पर तैनात अधिकारियों व कर्मियों को सुरक्षा को देखते हुए कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे।सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मंगलवार व गंगा दशहरा पर श्रदालु देखते हुए पर्याप्त संख्या में राम जन्मभूमि मंदिर हनुमानगढ़ नागेश्वर नाथ के साथ-साथ घाटों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *