रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने मुसीबत

रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने मुसीबत

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ समय के लिए अतिक्रमण हटता है, लेकिन प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती है। सड़क अतिक्रमण करने वाले लोग बेहद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ पुलिस और प्रशासन अतिक्रमण हटाता है, तो दूसरी तरफ तुरंत दोबारा ठेले और ई-रिक्शा लग जाते हैं।नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन द्वारा अब तक कोई प्रभावी विधिक कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिसके चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के चलते अवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की सुंदरता और छवि भी प्रभावित हो रही है।स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे।हालांकि,अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *