जिला धिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देश पर विकास खंडवार रोस्टर जारी कर जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

शासन के निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को 02 ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित की जाएगी।
जिला धिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देश पर विकास खंडवार रोस्टर जारी कर जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयोजित होने वाली जन चौपाल हेतु नामित अधिकारी 27 मई 2026 को संबंधित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों की शिकायतों का संकलन करेंगे तथा प्राप्त शिकायतों का वर्गीकरण राजस्व, विकास, चिकित्सा, गृह (पुलिस) एवं अन्य विभागों के अनुसार करेंगे। इसके उपरांत 29 मई, 2026 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से जन चौपाल में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।
जारी रोस्टर के अनुसार विकास खंड केराकत की ग्राम पंचायत नरहन में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड तथा ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में जिला क्रीड़ा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत जरौना में जिला आबकारी अधिकारी तथा ग्राम पंचायत रामपुर चौथार में उप निदेशक कृषि को दायित्व सौंपा गया है। विकास खंड सिकरारा की ग्राम पंचायत लखेसर में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सिकंदरा में जिला बाट-माप अधिकारी को नामित किया गया है। विकास खंड सुजानगंज की ग्राम पंचायत सलारपुर में अधिशासी अभियंता लोनिवि नि0ख0 तथा ग्राम पंचायत प्तहना में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार विकास खंड मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत भीखपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा ग्राम पंचायत पकड़ी में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास खंड खुटहन की ग्राम पंचायत तिसौली में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा ग्राम पंचायत शेरपुर में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड को नामित किया गया है। विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत मैनपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास एवं पुष्टाहार) तथा ग्राम पंचायत हरसिंहपुर में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड को दायित्व सौंपा गया है। विकास खंड बक्शा की ग्राम पंचायत कटहरी में भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम तथा ग्राम पंचायत शेषपुर में उपायुक्त उद्योग को दायित्व सौंपा गया है। विकास खण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत बैरमा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं ग्राम पंचायत बनकट भरथी में जिला गन्ना अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकास खंड डोभी की ग्राम पंचायत पनिहर में जिला पूर्ति अधिकारी एवं ग्राम पंचायत हिसामपुर में जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकास खण्ड शाहगंज की ग्राम पंचायत दनापुर में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड-2 एवं ग्राम पंचायत ढ़ढवारा खुर्द में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी को नामित किया गया है। विकास खण्ड सुईथाकलां में ग्राम पंचायत बासूपुर में जिला सेवायोजन अधिकारी तथा ग्राम पंचायत जंगीपुर में जिला होम्योपैथिक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकास खंड मड़ियाहॅू में ग्राम पंचायत दबिलहा में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं ग्राम पंचायत पली में अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड-36, विकास खंड रामपुर के ग्राम पंचायत रेंहरा में जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं ग्राम मुरकटिया में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) तथा विकास खंड करंजाकला के ग्राम पंचायत बबरखॉ में सहायक श्रमायुक्त एवं ग्राम छुन्छा में जिला युवा कल्याण अधिकारी को नामित किया गया है।
विकास खंड बदलापुर के ग्राम पंचायत पटटी दयाल में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं ग्राम बडे़री में अधिषासी अभियन्ता आरईडी, विकास खंड बरसठी के ग्राम पंचायत में भगेरी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं ग्राम खडवाधावा में अधिशासी अभियन्ता ल0सि0, विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत बेलांव में सहायक आयुक्त एवं निबन्धन, सहकारिता एवं ग्राम सकरा में अधिशासी अभियन्ता, जलनिगम शहरी, विकास खंड धर्मापुर के ग्राम पंचायत उत्तरगॉवा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं कबीरुददीनपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी-द्वितीय, विकास खंड सिरकोनी के ग्राम पंचायत भोडा खास में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं ग्राम रसूलपुर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य को नामित किया गया है, इसीप्रकार विकास खंड जलालपुर के ग्राम पंचायत भवनाथपुर में जिला खाद एवं विपणन अधिकारी एवं ग्राम पंचायत थौर में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को नामित किया गया है।
इसी प्रकार 05 जून, 12 जून एवं 19 जून 2026 को भी अन्य ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त नामित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चौपाल आयोजन की समस्त कार्यवाही उसी दिवस रूरल सॉफ्ट पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसी भी जन चौपाल का आकस्मिक निरीक्षण किया जा सकता है।
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *