समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव बने चंद्रशेखर यादव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

देश की उपासना समाचार पत्र 

पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा 

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष Shyamlal Pal की संस्तुति पर जौनपुर जनपद के मल्हनी क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर यादव को समाजवादी मजदूर सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, चंद्रशेखर यादव पुत्र शिवभूषण यादव, निवासी जर्रो, मल्हनी (जौनपुर) को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि चंद्रशेखर यादव अपनी पूरी निष्ठा एवं कर्मठता के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

चंद्रशेखर यादव के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत होने के बाद चंद्रशेखर यादव को कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने दी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *