*हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की नई तहसील इकाई घोषित

*हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की नई तहसील इकाई घोषित

सुल्तानपुर

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित भव्य समारोह में पत्रकारिता के मूल्यों, चुनौतियों और समाज में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले समेत आसपास के जनपदों से आए पत्रकारों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा संगठन की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
समारोह के दौरान पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष डॉ. अवधेश शुक्ला ने बल्दीराय तहसील इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार इम्तियाज़ खान को बल्दीराय तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा प्रेम प्रकाश वर्मा को उपाध्यक्ष, मोहम्मद तफ़सीर को कोषाध्यक्ष, सोहेल आलम को महामंत्री, ए.एन. पांडे को संरक्षक तथा कर्मराज शर्मा को संगठन मंत्री,आलोक श्रीवास्तव और आरिफ खान को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं लौलाक खान, बब्बन वर्मा, शाहबाज खान, सुधा सिंह, सरवर हुसैन, रंजीत यादव,तनवीर आलम एवं धर्मेंद्र कुमार पाठक को भी संगठन में विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में अपराध निरोधक समिति के तहसील अध्यक्ष बाल गोविंद मौर्य एवं संरक्षक डॉ. शमीम खान ने पारा चौराहे पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
बाल गोविंद मौर्य ने कहा, “पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। समाज की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य पत्रकार ही करते हैं। ऐसे में पत्रकारों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।”
वरिष्ठ समाजसेवी नफीस अहमद ने अपने वक्तव्य में कहा, “सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को नई दिशा देने का काम करती है। पत्रकारों की एकता और संगठन की मजबूती से समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज़ को और अधिक बल मिलेगा।”
इस अवसर पर एच.एम.एम. कॉन्वेंट स्कूल पैगापुर के प्रबंधक शहरे आलम ने बुके भेंट कर इम्तियाज़ खान का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। उनकी लेखनी जनसमस्याओं को उजागर कर समाधान की राह प्रशस्त करती है। नई टीम से पत्रकारों के हित में बेहतर कार्यों की उम्मीद है।”
वहीं नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष इम्तियाज़ खान ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। पत्रकारों का हित मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करूंगा। पत्रकारिता की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होगी।”
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *