कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र हुए सम्मानित
फोटो
अयोध्या।सोमवार को हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से जिला स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम 10 हाईस्कूल एवं प्रथम 10 इण्टरमीडिएट मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह जिला कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित किया गया।इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के अलावा सीडीओ के के सिंह ने
ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ंज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम मे प्रदेश स्तर पर आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह की प्रशंसा व सराहना करते हुए जनपद के प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त छात्रा अराध्या जयसवाल कक्षा-10 राज्य स्तरीय रैक 09वीं संस्था कनौसा कान्वेट गर्ल्स इ0का0 अयोध्या, एवं प्राची पाण्डेय कक्षा 10 राज्य स्तरीय रैक 10वीं संस्था कनौसा कान्वेट गर्ल्स इ0का0 अयोध्या तथा अम्बिका कसौधन कक्षा 10 रैंक 10वीं एम0एस0नाज इण्टर कालेज सुचित्तागंज अयोध्या का मंच से सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर स्थान प्राप्त तीनो विद्यार्थियों को एक लाख रूपया का चेक, टेबलेट, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जनपद स्तर पर आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कार के रूप में इक्कीस हजार का साकेंतिक चेक, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और जिला विद्यालय निरीक्षक की तत्परता से धनराशि खाते में हस्तातरण किया गया।इस मौके पर डीआईओएस डॉ0 पवन कुमार तिवारी की प्रशंसा करते हुए नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामना देते हुए छात्र/छात्राओं को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।माननीय विधायक गोसाईगंज अभय सिंह ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजना की प्रशंसा करते हुए छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र के लिए समर्पित होकर भविष्य में अपनी योग्यता की पहचान बनाते हुए जनपद का नाम देश में रोशन करें इन्ही आशीष वचनों के साथ विद्यार्थियों अभिभावकों/शिक्षकों तथा प्रधानाचार्यो के प्रयास की सराहना करते हुए जनपद अयोध्या का नाम देश व प्रदेश स्तर पर रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विद्यालयों को प्रधानाचार्य, प्रबधक, व शिक्षकों की सराहना की। इस मौके पर ओंकार नाथ प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, कृष्ण कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज ददेरा,सिस्टर लिंडा प्रधानाचार्या कनौसा कान्वेट गर्ल्स इ0का0, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इ0का0 अयोध्या, प्रदीप कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।

