विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने विकास खंड मसौधा पहुंचे डीएम शशांक त्रिपाठी
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विकास खंड मसौधा का निरीक्षण कर विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा संचालित योजनाओं की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराए जाएं तथा जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा क्षेत्र में भ्रमण कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने विकास खंड परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, प्रेरणा कैंटीन एवं कार्यालयीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी बल दिया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित
रहे।

