मूलभूत समस्याएं बनी राम नगरी की प्रमुख पहचान
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।पेयजल,पार्किंग,जाम,सीवर लाइन के नाम पर सड़कों पर खुदे गड्ढे,गंदगी सहित कई समस्याएं रामनगरी की प्रमुख पहचान बन चुकी हैं। जिसके चलते यहां के स्थानीय लोगों के अलावा दूसरे प्रदेशों तथा देश-विदेश से राम मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देखा जाए तो इस समय राम मंदिर निर्माण की वेस्ट श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रामनगरी आ रही है जिसके चलते चार पहिया के वाहनों में बढ़ोतरी तो संभव ही है। वाहनों को खड़ा करने के लिए चाहे ट्रैफिक विभाग हो या फिर नगर निगम पर्याप्त संख्या में पार्किंग का भाव है जिसका पूरा-पूरा लाभ अवैध रूप से अयोध्या धाम में कुछ लोग उठा रहे हैं यह सभी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़े करने के नाम पर मुंह मांगा पैसे भी वसूल रहे हैं। इसके अलावा बीच-बीच में यातायात पुलिस अन्य संबंधित विभागों के साथ लोगो को जाम से राहत देने के लिए बैठक तो कल ली जाती है लेकिन वह बैठक इस कमरे तक ही सीमित रहती है और परिणाम आज भी यही है कि शहर के सभी मार्गो चौराहा पर जाम ही जाम दिखाई देता है। इस समय सबसे बड़ी समस्या शहर के अधिकतर मार्गो मोहल्ले व कॉलोनियों की गलियों मैं सिविल लाइन बिछाने के लिए गड्ढे तो खुद दिए जाते हैं लेकिन उसे वैसा ही छोड़ दिया जाता है और आने वाले दिनों में खासकर बारिश के दौरान यहां पर रह रहे स्थानीय लोगों के अलावा इधर से गुजरने वाले लोगों को भी काफी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।इसी तरह कई समस्याएं रामनगरी में है परंतु इन गंभीर समस्याओं पर संबंधित विभाग चुप्पी साधे है जिसके चलते स्थानीय लोगों में उनके अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति आक्रोश प्राप्त
है।

