ट्रेन की बोगी पर चढ़ कर आरपीएफ व जीआरपी को घंटे छकाया सिरफिरा
फोटो
अयोध्या।एक सिरफिरे युवक ने बुधवार की सुबह जम्मू की ओर जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस की बोगी पर चढ़कर जीआरपी व आरपीएफ को खूब छकाया।हालांकि जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों के काफी मशक्कत और सूझबूझ के चलते बिना किसी नुकसान उसे बोगी से सुरक्षित उतार लिया गया। जिसके चलते एक बड़ी घटना होने से टल गई।जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह वायरल वीडियो शहर के अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है,जहां एक सिरफिरा युवक जम्मू को जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी पर चढ़ गया और हाइटेंशन तारों के बीच दौड़ने लगा।युवक की इस हरकत से यात्रियों में आफर तफरी मच गई वहीं जीआरपी पुलिस और आरपीएफ भी मौके पहुंच गई।कोई अनहोनी न हो इसको लेकर रेलवे की और से विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई।सिरफिरे युवक की इस हरकत से सभी सकते में आ गए और जीआरपी पुलिस आरपीएफ की टीम ने उसे ट्रेन की बोगी से सकुशल उतारने की कवायद शुरू कर दी,हालांकि काफी देर तक चले इस घटनाक्रम में सभी पसीने छूट गए।जीआरपी पुलिस और आरपीएफ की टीम उस युवक को समझाने बुझाने में लग गई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल ट्रेन की बोगी से नीचे उतार लिया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।हालांकि पूरे घटनाक्रम के दौरान ट्रेन करीब 45 मिनट तक रुकी रही, युवक को सकुशल उतारने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अनिल प्रकाश सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही ने बताया कि परिजनों के मुताबिक उक्त युवक कुछ परेशान था।उसकी पहचान सोनू कुमार रामघाट के रूप में हुई है।उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

