एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद में 5 लाख से अधिक पौधों का हुआ रोपण
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद अयोध्या में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने माझा जमथरा मे पौधरोपण किया।इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान का भी प्रतीक है।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आमजन के सहयोग से 5 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम के तहत जनपद में मियांवाकी पद्धति के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया जा रहा है। वृक्षारोपण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अयोध्या के निर्माण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विधायक रुदौली रामचंद्र यादव,विधायक मिल्कीपुर चंद्रभान पासवान,विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह,संयुक्त निदेशक कृषि एके मिश्रा, उपनिदेशक कृषि पीके कन्नौजिया,जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी अशोक,उप जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

