इनायत नगर थाना क्षेत्र में लाखों के जेवर-नकदी चोरी
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर पूरे प्रगास में रविवार को अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार नकद चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी ममता सिंह ने इनायत नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मई को उनके घर में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ दिया गया। लॉकर में सोने-चांदी के आभूषण जैसे पायल, अंगूठी, माथबेंदी, कान का झाला और अन्य कीमती सामान रखे थे। इसके अतिरिक्त, 10 हजार नकद भी लॉकर में मौजूद थे। चोर ये सभी सामान लेकर फरार हो गए।पीड़िता के अनुसार, चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना का पता चलने के बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमर बहादुर पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास करेगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संभावित संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही
है।

