ऑपरेशन वज्रपात के तहत जौनपुर में 56 आपराधिक गैंग चिन्हित, 423 सदस्य पुलिस रडार पर

ऑपरेशन वज्रपात के तहत जौनपुर में 56 आपराधिक गैंग चिन्हित, 423 सदस्य पुलिस रडार पर

 

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से भय, दहशत और अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जौनपुर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत जिले में 56 आपराधिक गैंग और उनके 423 सदस्यों को चिन्हित किया गया है। अभियान के दौरान 10 मुकदमे दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में रविवार को जानकारी देते हुए

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर 1 जून से 5 जून तक जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों द्वारा बनाए जा रहे भय और दबदबे के माहौल पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 44 अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, 126 व्यक्तियों के विरुद्ध 110-जी की कार्रवाई, छह अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा 90 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक पाबंदी की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा लगातार ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर रील, फोटो और वीडियो अपलोड कर अवैध असलहों एवं हथियारों का प्रदर्शन करने वाले तथा आमजन में भय का वातावरण पैदा करने वाले गैंगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे गिरोह गुंडागर्दी, दबंगई, मारपीट, धमकी और शांति भंग जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं।

जौनपुर में चिन्हित प्रमुख गैंगों में महाकाल गैंग, अविरल गैंग, कर्रा गैंग, शूटर गैंग-505, कट्टा गैंग-606, टीम दादा मुफ्तीगंज-9696 गैंग, शक्तिमान गैंग, यदुवंशी गैंग, शिवा-94 गैंग, पंकज किंग-8558 गैंग, राउडी-001 गैंग, मेढ़ा गैंग, आशु यादव राइडर गैंग, जानसन गैंग और सावन गैंग शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए ऐसे गैंगों और उनके सदस्यों के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी र

हेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *