बस यात्रियों की जान जोखिम मे डालकर विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही जर्जर जनरथ बस
फोटो
अयोध्या।इस प्रचंड गर्मी में अयोध्या आने व यहाँ से जाने वाले बस यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए अयोध्या बस स्टैंड सिविल लाइन से वाराणसी,प्रयागराज, कानपुर राष्ट्रीय राजमार्गों पर पर्याप्त संख्या में जनरथ,इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन शुरु है।जिसमें से इस डिपो से संचालित इन रूटों पर चलने वाली जनरथ एसी बसें काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में हो गई है। यह जनरथ एसी बसें यात्रा के दौरान कब कहां खड़ी हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता।इसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार को उस समय दोपहर मे दिखाई दिया। जब प्रयागराज डिपो अयोध्या बस स्टैंड सिविल लाइन से प्रयागराज को जनरल बस जा रही थी तभी सर्किट हाउस के समीप बिगड़ गई और वही बीच सड़क पर खड़ी हो गई।गनीमत यह रही कि यह बस रोडवेज बस स्टैंड के समीप ही खराब हुई नहीं तो इस भीषण गर्मी में यात्री कहां जाते।जनरथ एसी बस खराब होने की घटना आज की ही नहीं है बल्कि इसके पहले भी प्रयागराज को जाने वाली जनरथ एसी बस कभी बीकापुर के आसपास तो कभी प्रयागराज के अन्य स्थानों पर भी बिगड़ गई है और खड़ी हो गई है।जिसके चलते इस बस पर सवार बस यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।वहां पर तैनात रोडवेज कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां से संचालित अधिकतर चाहे जनरथ बसें हो या फिर सामान्य बसें हो उनमें से अधिकतर बसें अपनी आयु सीमा पूरी कर चुकी है लेकिन विभाग चालक परिचालक के साथ-साथ बस यात्रियों की जान जोखिम मे डालकर जर्जर जनरथ बसों का संचालन जबरन करा रही है।जिसके चलते आए दिन कहीं ना कहीं किसी जगह रोडवेज की बसें अचानक बिगड़ जाती है और वही खड़ी हो जाती हैं।रोडवेज कर्मियों की माने इस समय वाराणसी रूट पर वर्तमान समय में 8 जनरथ बसें प्रयागराज और बनारस मार्ग पर संचालित हैं।जबकि 11 आयशर एसी बसें जिनमें तीन कानपुर चार-चार बसें वाराणसी और प्रयागराज राजमार्ग पर चल रही है।देखा जाए तो इसी तरह 20 इलेक्ट्रनिक एसी बसों में से 8 बसे प्रयागराज लखनऊतथा गोंडा राजमार्ग पर भी चलाई जा रही हैं। इस संबंध में रोडवेज के एक कर्मचारी ने बताया उक्त बस में क्लच खराब हो गया था जिसे ठीक किया जा रहा
है।

