सीएमओ ने किया नगरीय क्षेत्र की शहरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकाली एवं जनौरा का निरीक्षण
(राजन तिवारी जिला रिपोर्टर)
अयोध्या।गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार ने नगरीय क्षेत्र की शहरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकाली एवं जनौरा का औचक निरीक्षण किया।वहां पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दोनों प्राथमिक चिकित्सालय परिसर, ओपीडी संचालन, जनरल वार्ड,औषधीय स्टोर रूम को गहनता से देखा।साथ ही सभी उपस्थित मेडिकल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर इलाज, दवाओं और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनता को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाय एवं पैरामेडिकल स्टाफ कि समय से उपस्थिति,दवाओं की पर्याप्त मात्रा की उपलब्धता,परामर्श सेवाएं एवं इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त रखने एवं इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों को एक समान रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दि
या।

