कर्नाटक में अब ग्रामीण पत्रकारों को भी सरकारी बसों में मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा

कर्नाटक में अब ग्रामीण पत्रकारों को भी सरकारी बसों में मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा

 

बेंगलुरु।

 

कर्नाटक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रयास सार्थक सिद्ध हुआ है। कर्नाटक सरकार ने ग्रामीण पत्रकार पत्रकारों को संबंधित जिले की सीमा के अंदर राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

 

यह जानकारी देते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने बताया कि अभी तक निशुल्क यात्रा की सुविधा केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ही मिल रही थी और अधिकांश संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता कर रहे अंशकालिक संवाददाताओं एवं समाचार पत्र प्रतिनिधियों को इस सुविधा से वंचित रखा गया था। उल्लेखनीय की गत वर्ष 17 मई बेंगलुरु के प्रेस क्लब में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने शहरी और ग्रामीण पत्रकारों में भेदभाव न करके सभी को समान सुविधाएं दिए जाने की मांग जोर-जोर से उठाई थी।

 

शुक्रवार को बेंगलुरु के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों ने वार्ता के दौरान शासन स्तर पर दिए गए इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि बेंगलुरु सहित पूरे कर्नाटक राज्य में पत्रकारों के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी सुविधाएँ और योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। कर्नाटक सरकार ने “मीडिया संजीविनी” योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना में गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु ₹5 लाख तक की सहायता अभी केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए ही उपलब्ध है। भेट वार्ता के दौरान अतुल कपूर ने सूचना अधिकारी पवित्रा को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नूरपुर (बिजनौर) में संपन्न हुऎ प्रांतीय पत्रकार सममेलन की स्मारिका ग्राम में ‘गौरव भेंट’ की। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार निहाल किदवई (एनडीटीवी) को भी यह स्मारिका भेंट की ।

 

सूचना अधिकारी ने बताया की पत्रकार कल्याण निधि,

दुर्घटना, गंभीर बीमारी, स्थायी विकलांगता अथवा पत्रकार की मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

 

सूचना अधिकारी ने वार्ता के दौरान भरोसा दिलाया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों मीडिया अकादमी के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ और पत्रकारिता कौशल विकास कार्यक्रम कार्यक्रमों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *