जिलाधिकारी ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ*
*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*शाहजहांपुर* शहीद संग्रहालय में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान धन्वन्तरि व महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण व समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
इस मौके पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भागमभाग, तनाव, बढ़ती महत्वाकांक्षा के दौर में हम जीवन की लय को खोते चले जा रहे हैं। ऐसे समय में हम भारतीय संस्कृति की अमूल्य विधा, जिसके वैज्ञानिक गुणों, सिद्धांतों के कारण योग एक शीतल छाँव की तरह है, जो हमारे मन प्राण और शरीर के सन्तुलन को बनाए रखकर हमारे जीवन पथ को निष्कण्टक करता है ।
योग विज्ञान संस्थान के ज़िला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी के द्वारा योगासनों का अभ्यास कराया गया ।
मंच पर ज्योति गुप्ता, अखण्ड प्रताप , चिवनाथ पाल ने योगासनों का प्रदर्शन किया ।
अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ सिराज अहमद अंसारी व जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ शबीना नाज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया ।
कवि डॉ इन्दु अजनबी के संचालन में हुए आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा,अपर ज़िलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, छावनी परिषद के मानद सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी अविरल सिंह चन्देल, डॉ मनु यादव, डॉ संदीप सिंह, डॉ राजीव कुमार, डॉ शिवपूजन सिंह, विनीत मिश्रा, दपिन्दर कौर, मो. इमरान, अनुराग पाल, ऊषा कश्यप समेत अनेक लोगों ने योगाभ्या
स किया ।

