विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढाने हेतु एक विशाल जागरूकता रैली का अयोजन किया गया।रैली में श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन, सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से बाल श्रम छोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो” तथा “हर बच्चे का अधिकार-शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान” ” बाल श्रम अपराध है” बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है” जैसे संदेश दिये गए।इसके उपरान्त वृहद संगोष्ठी का अयोजन किया गया, जिसमें श्रम विभाग के अधिकारियों, चाइल्ड लाइन प्रतिनिधियों एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने बाल श्रम के दुष्परिणामों, बच्चों के शिक्षा एवं संरक्षण के अधिकार तथा बाल श्रम निषेध से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बाल श्रम के विरूद्ध जन-जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक बचपन उपलब्ध कराना है। यह दिवस विश्व स्तर पर बाल श्रम उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करता है।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे बाल श्रम की किसी भी घटना की सूचना संबंधित विभागों को दें तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। सहायक श्रमायुक्त अयोध्या द्वारा मंच का संचालन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए विशेष अतिथि के तौर पर सहायक निदेशक कारखाना अनंत कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, ए०एच०टी०यू० प्रभारी गौरीशंकर पाल,श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूपेन्द्र,गौरव गुप्ता, सत्येन्द्र प्रताप एवं शिव कुमार यादव, प्रशासनिक अधिकारी, पल्लवी दीक्षित जिला कोआर्डिनेटर चाइल्ड लाइन (1098) कविता मिश्रा अपराजिता सेवा संस्था (एन०जी०ओ०), वन स्टाप सेन्टर प्रभारी प्रभा पाल, वंदना तिवारी, व्यापार मण्डल अयोध्या से पंकज गुप्ता,विमल मिश्रा,विनय कटियार, राजेश चौहान एवं विभागीय कर्मचारी, जन सामान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रतिभाग किया।सभी प्रतिभागियों ने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प भी लि

या।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *