विकास प्रदर्शनी में मेडिकल कॉलेज जौनपुर के चिकित्सकों का स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदर्शन किया गया

*विकास प्रदर्शनी में मेडिकल कॉलेज जौनपुर के चिकित्सकों का स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदर्शन किया गया

देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना

*जौनपुरः* केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेडिकल कालेज जौनपुर में दिनांक 17 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित विकास प्रदर्शनी में उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर द्वारा आकर्षक स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा सेवाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन जनसामान्य को विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया।

मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं, आपातकालीन उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा जनस्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सामग्री का प्रदर्शन किया गया। आगंतुकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रदर्शनी में विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य प्रो० (डा0) आर0बी0 कमल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। विकास प्रदर्शनी जैसे आयोजनों के माध्यम से संस्थान की सेवाओं एवं उपलब्धियों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त होता है।

कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अनुज सिंह एवं चिकित्सक डा0 मुदित चौहान तथा डा0 नवीन सिंह ने जनसामान्य से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। चिकित्सकों ने जनसामान्य एवं मरीजों के हित में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता, टीकाकरण तथा विभिन्न रोगों की समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। चिकित्सको ने लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, तंबाकू एवं अन्य नशे के सेवन से दूर रहने तथा रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं जागरूकता ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक डा0 विनोद कुमार, डा0 अरविन्द पटेल, डा0 पूजा पाठक, डा0 अनिल कुमार एवं डा0 आदर्श कुमार तथा कर्मचारी, मरीज एवं उनके तीमारदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *