डिजिटल न्यूज प्लेटफार्म “अमृत उजाला” का भव्य शुभारंभ किया गया 

डिजिटल न्यूज प्लेटफार्म “अमृत उजाला” का भव्य शुभारंभ किया गया

देश की उपासना ब्यूरो

कानपुर। बहुप्रतीक्षित डिजिटल न्यूज प्लेटफार्म “अमृत उजाला” की न्यूज वेबसाइट, न्यूज ऐप एवं यूट्यूब न्यूज चैनल का शुभारंभ आज कानपुर में देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित के. ए. दुबे पद्मेश के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर पंडित पद्मेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मीडिया क्षेत्र के अनुभवी एवं प्रतिष्ठित लोगों द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभिनव प्रयास निश्चित रूप से सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “अमृत उजाला” प्रदेश के दूरस्थ गांवों एवं छोटे कस्बों तक की महत्वपूर्ण खबरों को आम जनमानस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

इस अवसर पर अमृत उजाला के प्रधान संपादक एवं सीईओ डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य देश के सभी हिंदी भाषी राज्यों के प्रत्येक जिले, कस्बे एवं गांव की खबरों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में प्लेटफार्म की शुरुआत उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से सेंट्रल एवं ईस्टर्न यूपी पर केंद्रित रहेगी। उन्होंने बताया “अमृत उजाला” का ध्येय वाक्य है — “अब सच की रोशनी, हर जिले में।”

 

डॉ. सिंह ने बताया कि अमृत उजाला के न्यूज ऐप को और अधिक उन्नत बनाया जा रहा है, जिसे पाठक गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अमृत उजाला का यूट्यूब न्यूज चैनल भी आगामी 1 जुलाई से शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *