पीयू परिसर के 19 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा 29 और 30 जून को

पीयू परिसर के 19 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा 29 और 30 जून को

 

जौनपुर,26 जून ।यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 29 एवं 30 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस वर्ष विश्वविद्यालय परिसर के कुल 19 विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा प्रस्तावित है।

प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने समर्थ लॉगिन के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी लेने पर परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें तथा अपने साथ प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने तथा अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए

रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *