होटल वाले रेस्टोरेंट पर परोसा जा रहा संक्रमण युक्त खाद्य पदार्थ

होटल वाले रेस्टोरेंट पर परोसा जा रहा संक्रमण युक्त खाद्य पदार्थ

 

अयोध्या।शहर से ग्रामीण क्षेत्रों मे इस समय कई जगहों पर स्थित होटल व रेस्टोरेंट पर ग्राहकों को खुले रुप से संक्रमण खाद्य पदार्थ परोसा जा रहा है।ठेलो व मिठाइयों की अन्य दुकानों पर सड़े गले खाद्य पदार्थ भी बिकने की शिकायत खाद्य प्रशासन को मिल रही है।बताते चलें कि इधर काफी दिनों से कई ऐसे रेस्टोरेंट तथा होटल के अलावा ठेलो पर बिकने वाले खाद्य पदार्थ में मिलावट की शिकायत आ रही है।मालूम हो कि शहर के रिकाबगंज, सिविल लाइन, देवकाली, चौक, रीडगंज, बेनीगंज, रोडवेज, नियावा, गुदडी बाजार, वजीरगंज, फतेहगंज के अलावा कई जगहों पर संक्रमण युक्त खाद्य पदार्थ ग्राहकों व श्रद्धालुओं को दिया जा रहा है।यही हाल अयोध्या धाम का है जहां पर कई ऐसे होटल रेस्टोरेंटों में सडे गले खाद्य पदार्थों को परोसकर उनके सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।परंतु इस गंभीर समस्या पर इससे संबंधित विभाग चुप्पी साधे रहता है।जबकि दीपावली,रक्षाबंधन, होली सहित अन्य प्रमुख पर्व आते हैं तब खाद्य विभाग कुंभकर्णी नीद से जाकर जिले के कुछ छोटे-मोटे प्रतिष्ठानों पर छापा डालकर वाहवाही लूट लेते हैं।परंतु इस गंभीर समस्या पर इससे संबंधित अधिकारियो व कर्मियों का ध्यान नहीं जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *