करंट की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत
अयोध्या।शनिवार भोर कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के तुलसी उद्यान के पीछे मजगंवा मंदिर के समीप ट्रांसफार्मर पर विद्युत फॉल्ट बनाने चढ़े लाइनमैन की मौत करंट की चपेट मे आने से हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक बाराबंकी निवासी लाइनमैन राजेंद्र कुमार मौर्या लाइन सही करने करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था।स्थानीय लोगों का मानना है कि उक्त लाइनमैन द्वारा विद्युत फॉल्ट बनाते समय उसने शट डाउन नहीं लिया था और ना ही विद्युत विभाग को कोई सूचना दिया था।जब वह विद्युत फाल्ट ठीक कर रहा था कि इस दौरान विद्युत सप्लाई उस खंबे में बहाल हो गई,जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन की मृत्यु हो गई।बताते चले की मृतक लाइनमैन की तैनाती निर्मोचन घाट विद्युत उपकेंद्र पर थी
।

