शीघ्र ही बनकर तैयार हो जायेगा अग्निश्मन विभाग का कार्यालय व आवास
4 करोड़ 74 लाख की लागत से हो रहा तेजी से निर्माण
अयोध्या।जिस तरह से फायर विभाग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो शीघ्र ही फायर विभाग को पुलिस लाइन परिसर में खुद का चार यूनिट के कार्यालय के साथ आवास भी मिल जाएगा।इस बात की जानकारी देते हुए सीएफओ एमपी सिंह ने कि बताया कि 4 करोड़ 74 लाख रुपया इसके निर्माण के लिए मुख्यालय द्वारा मुहैया कराया गया था।जिस पर बहुत ही तेजी से कार्य चल रहा है और उम्मीद है कि शीघ्र ही फायर विभाग को अपना कार्यालय,आवास, गैराज मिल जाएगा।बताया कि इसका निर्माण आवास विकास परिषद द्वारा कराया जा रहा है।बताया कि फायर विभाग का कार्यालय चार यूनिट का है,जिसमें सीएफओ, अग्निशमन अधिकारी के लिए एक कक्ष,एक अग्निशमन विभाग का कार्यालय,एक नियंत्रण कक्ष के साथ फायर विभाग के वाहनों को खड़ी करने के लिए गैराज का भी निर्माण भी हो रहा है।बताया कि फायर कर्मियों के रहने के लिए पर्याप्त संख्या मे अत्याधुनिक बैरक का निर्माण हो रहा है।यहां पर निर्माण होने के चलते पिछले कुछ महीनो से फायर विभाग के बड़े व छोटे वाहन के साथ फायर कर्मियों को राजकीय इंटर कलेज में शिफ्ट किया गया है बताते चलें कई दशकों से पुलिस लाइन परिसर में स्थित टीन के नीचे ठंडी, गर्मी व बरसात में फायर विभाग के कर्मी रह रहे थे।बताते चले कि पिछले वर्ष महानिदेशक फायर विभाग ने निरीक्षण के दौरान यह दशा देखकर इसे ठीक करने का निर्णय लिया और इसके निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए साथ ही साथ पत्राचार के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह को निर्देश दिए थे,जिसके चलते अब फायर विभाग को चार यूनिट का अपना कार्यालय, बैरक शीघ्र ही मिल जाने की उम्मी
द है।

