ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में बलिया अंतर्गत आयोजन सम्पन्न 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में बलिया अंतर्गत आयोजन सम्पन्न

बलिया:

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में बलिया सदर तहसील इकाई तथा क्षेत्रीय कार्यालय फेफना के पदाधिकारियों द्वारा गड़वार स्थित बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा स्थल की साफ सफाई करने वाले प्रियांशु उर्फ छोटू को सहयोग राशि प्रदान किया गया। इस दौरान बाबू बालेश्वर लाल जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात प्रतिमा स्थल पर ही कासगंज के वीरेश गुप्ता की 22वी पुण्यतिथि मनाई गई, जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, तहसील अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा, नवीन कुमार गुप्ता, प्रभाकर सिंह, कन्हैया वर्मा, ललन प्रसाद गुप्ता, मनु लाल श्रीवास्तव, आनंद सिंह, पीयूष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *