नगर स्वास्थ्य अधिकारी के प्रयास का परिणाम है कि सफाई मे देश के 28वे रैंक पर है अयोध्या नगर निगम

नगर स्वास्थ्य अधिकारी के प्रयास का परिणाम है कि सफाई मे देश के 28वे रैंक पर है अयोध्या नगर निगम

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राम मणि मिश्रा ने जब से नगर निगम अयोध्या की कमान संभाली है तब से अयोध्या शहर में साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद हो गई है रोड स्विपिंग में नगर निगम अयोध्या देश में पहले स्थान पर है वहीं पर सफाई की रैंकिंग में भी बड़ा सुधार होकर वह भी 28 वे स्थान तक लाकर बड़ा सुधार किया है यह जानकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट आवाज संवाददाता से वार्ता में बताया हैग्राउंड लेवल पर उतरकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राम मणि मिश्र ने 15 साल से बंद नाले की रायबरेली रोड पर स्थित बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे की कराई सफाई पुष्पराज चौराहे पर स्थित नाले को जो 10 साल से चोक था उसे साफ करवा कर जल भराव की बड़ी समस्या को दूर कराया इसके अलावा शहर के अधिकतर मोहल्ले में स्थित बड़े नालों की नगर निगम द्वारा सफाई वर्षा के पहले अभियान चलाकर कर दी गई है इसके अलावा जहां भी जल भराव की स्थिति बन रही है उसके निस्तारण में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्र के बनाने में व्यापक सुधार हुआ है ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय में बैठकर समय से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों को जारी करने का काम करते हैं शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है

नगर स्वास्थ्य विभाग में इनके द्वारा सारे कार्य निष्पक्ष रूप से बिना किसी विलंब के कराये जा रहे हैं संज्ञान में आने वाली सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण इनके द्वारा किया जाता है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *