महापौर एंव नगर आयुक्त ने किया नाले का निरीक्षण
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।नाला सफाई कार्य का जायजा लेने निकले महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने राम की पैड़ी पर नाले में निर्माण कार्य से जुड़ा मलबा फंसा दिखा तो ठिठक गए।गांधी आश्रम के सामने नाले एवं चैम्बर में ओवरफ्लो से उत्पन्न जलजमाव का तत्काल सफाई कराकर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराई।मंगलवार को महापौर एवं नगर आयुक्त ने सुबह 07ः30 बजे वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जलनिकासी सुनिश्चित कराने के लिए रामपैड़ी स्थित नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। गांधी आश्रम के सामने नाले एवं चैम्बर के ओवरफ्लो होने पर जलजमाव जैसी स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए जेसीबी एवं संसाधनों से सफाई कर कर जल निकासी सुनिश्चित कराई। महापौर ने इस मौके पर समस्त नालों के आसपास निजी एवं सरकारी निर्माण कार्य से जुड़े मलबा को नाले में जाने देने के लिए निरंतर जांच करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि 60 फ़ीसदी नाले नालियों की सफाई पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बचे हुए नाम के सफाई कार्य को आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने एक सप्ताह के भीतर सफाई कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी।
इस दौरान सामने आया कि नालों की सफाई के बाद निकाल कचरा बगल में ही सूखने के लिए रखा हुआ है, वर्षा के दौरान पुनः नालों में जा सकता है। वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने नालों की तलीझाड़ सफाई एवं सिल्ट उठान व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि यदि किसी नाले की सफाई के उपरान्त दोबारा सिल्ट अथवा कचरा एकत्र होता है तो सम्बन्धित विभाग वर्षा ऋतु समाप्ति तक पुनः उक्त नाले की सफाई कराएगा। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी अयोध्या धाम अशोक गुप्त, सहायक अभियन्ता निर्माण राजपति यादव, सहायक अभियन्ता जलकल जयकुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार, देवी शुक्ल आदि अधिकारीगण उपस्थित र
हे।

