एबीवीपी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. किसी भी छात्र संगठन की ताक़त या शक्ति उस सदस्य होते हैं और अभाविप की सदस्यता पुरे विश्व में 40 लाख से अधिक है जिसकी वजह से यह छात्र संगठन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का दावा करता है, संगठन द्वारा अपने सदस्यों के लिये हर वर्ष छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों की सदस्यता की जाती है.

अभाविप ब्रज प्रांत द्वारा इस वर्ष की सदस्यता 21 से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चला कर विभिन्न कॉलेज परिसर शिक्षण संस्थान एवं कोचिंग सेन्टर आदि शिक्षा से जुड़े छात्र छात्राओं की सदस्यता अभियान के ज़रिए उन्हें संगठन का सदस्य बनाने का कार्य परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू कर दिया गया है.

सदस्यता अभियान के अंतर्गत आगरा महानगर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में परिषद का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है

विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर के प्रत्येक नगर इकाई और कॉलेज इकाई द्वारा छात्रों को परिषद का विषय समझा कर उन्हें परिषद द्वारा विगत वर्षों में छात्र हितों में किये गये कार्यों एवं समाज के बीच कोरोना महामारी के दौरान किये गय कार्यों को बताते हुए सभी को सदस्यता दिलाई जा रही है अब तक 9376 कुल सदस्यता हुई है

अभाविप आगरा महानगर के महानगर मंत्री शुभम कश्यप ने बताया कि आगरा महानगर से 30,000 विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का लक्ष्य लेकर परिषद के कार्यकर्ता सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर व सदस्यता कैंप लगाकर विद्यार्थियों को जोड़ने का आग्रह कर रहे हैं इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थी अभाविप से जुड़ रहे हैं इस अभियान में अभाविप आगरा महानगर के 97 से अधिक कार्यकर्ता लगे हुए हैं

अभाविप आगरा महानगर के महानगर अध्यक्ष डॉ बी.के अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान में विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों को जोड़ने का भी कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *