मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़े

मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़े

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।नगर कोतवाली क्षेत्र में गुलाबबाड़ी के सामने गुरुवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की खबर पर पहुंची पुलिस ने विवाद में शामिल लोगों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को इनमें से चार का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है।कोतवाली पुलिस का कहना है कि गुलाबबाड़ी के सामने चाय की दुकान है। जिसपर कुछ लड़के चाय पीने आए थे।बैठने के बेंच को लेकर आपस में विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गई। इसमें अन्य लोग भी शामिल हो गए। पुलिस ने विवाद में शामिल 19 वर्षीय मो आदिल पुत्र इश्तियाक,इसके भाई 35 वर्ष मो आबिद निवासीगण ख़्वासपुरा,20 वर्षीय सादिक पुत्र मो मतीन निवासी पुरानी सब्जी मंडी फतेहगंज और 25 वर्षीय गुफरान अहमद निवासी बहेलिया टोला देवकाली को पाबंद करते हुए जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा सभी का शांति भंग में चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *