जनता दर्शन में आईं शिकायतों का डीएम के निर्देश पर हो रहा त्वरित निस्तारण
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।जिलाधिकारी के जनता दर्शन के दौरान आवेदक रोहित दास निवासी कुशमाहा तहसील सदर अयोध्या ने विपक्षी द्वारा तालाब की भूमि को अवैध कब्जा किये जाने का प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त/एसडीएम सदर को जांच हेतु निर्देशित किया था। तत्क्रम में अपर नगर आयुक्त /एसडीएम सदर ने तत्कालीन नायब तहसीलदार नगर निगम के प्रर्वतन दल तथा पुलिस बल की उपस्थिति में तालाब की भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त करवा दिया गया है।इसी कड़ी में आवेदक राजित राम यादव एडवोकेट निवासी हासापुर अयोध्या ने विद्युत तार हटवाये जाने का प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को विद्युत तार हटवाये जाने का निर्देश दिया था। तत्क्रम में अधीक्षण अभियन्ता विद्युत ने निरीक्षण में विभागीय स्तर पर कोई नवीन त्रुटि अथवा उत्तरदायित्व परिलक्षित नही हुआ। वर्तमान स्थिति भवन निर्माण में किये गये परिवर्तन के कारण उत्पन्न हुई। शिकायतकर्ता की सहमति से उक्त न्यूट्रल तार को सही कराने की कार्यवाही को पूर्ण करा दिया गया है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को लंबित रखना अथवा लापरवाही बरतना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी शिकायतकर्ता को खड़ा ना रखा जाए,सम्मानपूर्वक बैठा कर उनकी शिकायतें सुनीं जाए।उन्होंने ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को त्वरित राहत मिले और उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।
One attachment
• Scanned by Gmail

