जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

तीन दिवस के अन्दर समस्त स्कूली बसों के प्रपत्र ठीक कराये वर्ना होगी कड़ी कार्रवाई-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में ’’जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति’’ की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें समिति के सदस्यों के साथ-साथ जनपद विभिन्न स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में शासन द्वारा विकसित ’’स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल न्च्प्ैटडच् पर दर्ज वाहनों के प्रपत्रों पर विस्तृत चर्चा की गयी। उक्त पोर्टल विद्यालय परिवहन प्रणाली की निगरानी, सत्यापन एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए बना है। पोर्टल पर दर्ज विवरण के अनुसार फिटनेस फेल कुल वाहनों की संख्या-113 व परमिट समाप्त/बिना परमिट के कुल-244 वाहन है।

उक्त वाहनों के संचालन कराने वाले स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यो को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तीन दिवस के अन्दर फिटनेस एवं परमिट अवश्य करा लें अन्यथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानचार्य यह भी सुनिश्चित कर ले कि विद्यालय यान निर्धारित गति सीमा में संचालित हो, वाहन के संचालन के समय मोबाइल फोन का प्रयोग न हो, विद्यालय वाहन पीले रंग में रंगी हो और अग्र तथ पश्च भाग में ’’विद्यालय बस’’ तथा विद्यालय का नाम लिखा हो, प्रत्येक स्कूली बस में स्पीड लिमिट डिवाइस लगी हो, फर्स्ट एड बॉक्स एव अग्निशमन संयंत्र लगे हो।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रबन्धक/प्रधानाचार्यो को कडे़ निर्देश जारी किये गये कि जिन विद्यालयों के वाहनों के प्रपत्र फेल है वो तत्काल 03 दिवस के अन्दर सही करा ले अन्यथा उनके विद्यालय की मान्यता को प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जायेगा। उक्त के साथ विद्यालय स्तर पर विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक कराते हुए उसकी कार्यवृत्ति पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिये गये।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 समीर, यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, धर्मराज राम, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं जनपद के स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
———
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *