उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में अवस्थित समस्त राजनैतिक दलों, जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा- 364-बदलापुर, 365-शाहगंज, 366-जौनपुर, 367-मल्हनी, 368-मुंगरा बादशाहपुर, 369-मछलीशहर (अ0जा0) 370-मड़ियाहू, 371-जफराबाद एवं 372-केराकत (अ0जा0) के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने के उपरान्त आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसका आलेख्य प्रकाशन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 जुलाई 2026 (शनिवार) को समस्त विधानसभा मुख्यालय/तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय जौनपुर में कर दिया गया है।
जनपद में समस्त सम्मानित मतदाताओं, राजनैतिक दलों एवं जन प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि कृपया आलेख्य प्रकाशित की गयी मतदेय स्थल की सूची का भली-भांति परीक्षण कर लें तथा यदि कोई आपत्ति/सुझाव हो तो 10 जुलाई 2026 तक संबंधित तहसील कार्यालय/उप जिलाधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय जौनपुर में उपलब्ध करा दें, मतदेय स्थलों की सूची किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में कार्यालय एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसील कार्यालय में तथा जनपद की वेबसाइट Jaunpur.nic.in पर निरीक्षण हेतु निःशुल्क उपलब्ध है।

