बालामऊ के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदसरस्वती का भव्य हुआ स्वागत* 

*बालामऊ के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदसरस्वती का भव्य हुआ स्वागत*

 

हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव और बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने गांधी मैदान हरदोई में पहुंचकर सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ स्वागत किया और उन्होंने कहा ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश में अपनी ‘गविष्टि गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ के तहत भ्रमण कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य गौ माता की रक्षा और उन्हें ‘राष्ट्र माता’ घोषित करवाना है। इस 81 दिवसीय यात्रा के दौरान पीलीभीत, मुरादाबाद, संभल, और मुजफ्फरनगर आदि जिलों में भी उनका जोरदार स्वागत हुआ है।उत्तर प्रदेश के हरदोई में पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज ने गौ संरक्षण और गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित किए जाने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान का आह्वान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को गौ संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए बताया कि इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सनातन संस्कृति, गौ संरक्षण और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील किया है इस मौके पर उनके साथ देवेंद्र सिंह, शेषराम रामकुमार नरेंद्र सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *