आरपीएफ कर्मियों द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन पर जागरुता अभियान चलाकर रेल यात्रियों को किया जागरूक 

आरपीएफ कर्मियों द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन पर जागरुता अभियान चलाकर रेल यात्रियों को किया जागरूक

 

 

अयोध्या।प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही के नेतृत्व में तथा उप निरीक्षक रचना यादव की सक्रिय निगरानी में पिछले दिनों से कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस मौके आरपीएफ उप निरीक्षक रचना यादव अपनी टीम के साथ स्टेशन परिसर,सभी प्लेटफार्मों एवं ट्रेनों में यात्रियों को अनावश्यक चेन पुलिंग से होने वाले नुकसान,सामान चोरी से बचाव,जहरखुरानी गिरोहों की गतिविधियों तथा ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने के खतरों के प्रति जागरूक करते हुए दिखाई दी।बताते चले कि आगामी

श्रावण मास और रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ को देखते हुये यह अभियान सुरक्षा की दृष्टि से चलाया जा रहा है।इस मौके पर सुरक्षा कर्मी यात्रियों को यह भी समझा रहे है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल रेलवे हेल्पलाइन एवं आरपीएफ को दें। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही तथा उप निरीक्षक रचना यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि रेल यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से जागरूक किया जा रहा है,वही स्टेशन परिसर के सभी प्लेटफॉर्मो,प्रतीक्षालय, रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया,आरक्षण केंद्रों तथा ट्रेनों में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए भी यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *