युवा राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार- डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह
जौनपुर,09 जुलाई।मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक प्रेरणादायी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी आईपीएस गोल्डी गुप्ता रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि शिक्षित, संस्कारित एवं जागरूक युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं। मुख्य अतिथि डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन और कानून के प्रति सम्मान ही एक सुरक्षित एवं समृद्ध समाज की नींव है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. जीवन यादव, डॉ. कमरुद्दीन शेख, आर.पी. सिंह, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. मयंक सिंह, डॉ. संतोष सिंह, प्रवीण यादव, तकरीम फातिमा, अहमद अब्बास खान, आदित्य मिश्रा सहित महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया
।

