मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 3-डी प्रिंटर का प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र
अयोध्या।विकासखण्ड सोहावल कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधायक बीकापुर डॉ अमित सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान,पूर्व मंत्री, की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी में माध्यमिक शिक्षा के स्टॉल पर राजकीय इण्टर कॉलेज अयोध्या के छात्रों नितिन वर्मा,सूरज मिश्रा , कुनाल यादव और अभिनव पाण्डेय ने अटल टिंकरिंग लैब के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर 3-डी प्रिंटर का प्रदर्शन करते हुए जीआईसी अयोध्या के इन छात्रों ने भगवान शिवजी एवं विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की प्रतिमा एक विशेष सामग्री पीएलए द्वारा बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक राजेश कुमार शुक्ल ने स्टाल पर पहुंचे जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को नीति आयोग के सौजन्य से जीआईसी अयोध्या में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब के उद्देश्य और 3-डी प्रिंटर की कार्यप्रणाली के बारे विशेष जानकारी दी जबकि सीडीओ अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों को अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी विज्ञान शिक्षक के पी सिंह ने बताया कि भविष्य में छात्रों को कोडिंग और रोबोटिक्स आदि की शिक्षा भी एटीएल में प्रदान की जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र इन आधुनिक संसाधनों का प्रयोग निरन्तर करें।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पवन कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य ओंकारनाथ,बीएसए लाल चन्द्र,प्रधानाचार्य बसंत कुमार,वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे
।

