मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 432 करोड़ योजनाओं को दी बीकापुर विधानसभा क्षेत्र को सौगात
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सोहावल ब्लॉक मुख्यालय पर हुआ आगमन हुआ।इस अवसर पर बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने पूर्व विधायक श्रीमती शोभा सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री श्री योगी का स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान के पिता पूर्व सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्व मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया।इस अवसर पर जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बटन दबा करके विकास योजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया।इस अवसर पर बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की सभी जनता की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का स्वागत किया ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम अब मां ज्वाला देवी के नाम से होगा और भरत कुंड भदरसा नगर पंचायत का नाम अब भरत नगर भरत कुंड होगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी ने बीकापुर विधानसभा को 432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दिया । सोहावल विकासखंड परिसर में स्थापित स्व मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवास की चाभी सौंपी ।

