प्राइवेट सेंटरो पर शुजागंज बाजार में यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी पर किसानों ने लगाया आरोप 

प्राइवेट सेंटरो पर शुजागंज बाजार में यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी पर किसानों ने लगाया आरोप

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।रुदौली क्षेत्र के शुजागंज बाजार में यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, प्राइवेट सेंटरो पर किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया बेची जा रही है।बताया जा रहा है कि एक बोरी यूरिया का सरकारी निर्धारित मूल्य करीब 267 रुपये है, जबकि कुछ दुकानों पर किसानों से 500 रुपये या उससे अधिक वसूले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे किसानों में नाराजगी व्याप्त है। तराई क्षेत्र के कुछ किसानों ने नाम छिपाने के शर्त पर बताया की यूरीया खाद अधिक दामों में हम लोगों को दिया जा रहा है।स्थानीय किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन में यूरिया की मांग बढ़ने का फायदा उठाकर कुछ विक्रेता मनमानी कीमत वसूल रहे कहैं। किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *