गुमशुदा महिला को उसके पुत्र से आरपीएफ ने मिलाकर किया सराहनीय कार्य
अयोध्या।कैंट रेलवे स्टेशन आरपीएफ द्वारा मानसिक अवसाद के चलते गुमशुदा महिला को उनके पुत्र से मिलाकर सराहनीय कार्य किया।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ हरीश कुमार शाही ने बताया कि 60 वर्षीय निवासी चक्रवर्ती लेन,नियर काली पांडे स्कूल थाना साउथ,जिला आसनसोल पश्चिम बंगाल उर्मिला बिना बताए अपने घर से आ गई थी।उक्त महिला के परिजनों ने इसकी सूचना आरपीएफ सुरक्षाकर्मियों को दिया।बताया कि इसकी सूचना मिलते ही उक्त महिला को 9 जुलाई को गाड़ी संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस से आरपीएफ अयोध्या कैंट, एएसआई पंकज सिंह व महिला कांस्टेबल नीलम द्वारा रेस्क्यू कर की अभिरक्षा में रखा गया।शनिवार को आरपीएफ ने उनके पुत्र अनिल रजक को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया।गुमशुदा महिला के पुत्र ने बताया गया कि उनकी माता जी मानसिक अवसाद से ग्रसित थी व घर से बिना बताए चली गई थी जिनकी गुमशुदगी उन्होंने पुलिस थाना साउथ आसनसोल में दिनांक 07.07.2026 को दर्ज कराई थी।अपनी माताजी उर्मिला देवी रजक को सही सलामत पाकर उनके पुत्र अनिल रजक द्वारा RPF/अयोध्या की भूरि भूरि प्रशंसा की गई व बहुत धन्यवाद दिया गया
l

