पाँच दिनो बाद भी युवक पर हुई फायरिंग मे अभी तक नही दर्ज हुआ मुकदमा

पाँच दिनो बाद भी युवक पर हुई फायरिंग मे अभी तक नही दर्ज हुआ मुकदमा

 

अयोध्या।(जानाबाजार)जमीनी विवाद मे युवक को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना मे पांचवे दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया।पीडित पक्ष के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है।मालूम हो कि थाना क्षेत्र हैदरगंज अंतर्गत बेरुगंज परसपुर मे मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे बेरुगंज (परसपुर) गांव निवासी शुभम तिवारी (35) अपने साथी अनुरुद्ध तिवारी के साथ गांव से दूर ट्यूबवेल से खेत की सिचाई करने गए थे।इसी दौरान शुभम के अकेले ट्यूबवेल से खेत जाते समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली शुभम के बाएं हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर अनुरूप दौडे और गोहार लगाया।जिस पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।

घटना के बाद परिजन घायल शुभम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज (रमवाकला) ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर रेफर कर दिया।और वहा से भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ चिकित्सक ने रिफर कर दिए। घायल का उपचार जारी है।गोलीकांड के पाच दिनो बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।और पीड़ित के परिजन बलराम तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने की मांग पुलिस के अधिकारियो से मिलकर की है। इस संबंध मे थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है,लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *