*इंडियन सिल्क हाउस के भव्य शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता ।*
लखनऊ। इंडियन सिल्क हाउस के भव्य शुभारंभ समारोह में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर एवं शुभारंभ समारोह में सहभागिता करते हुए समस्त प्रबंधन एवं टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
सुश्री गीता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इंडियन सिल्क हाउस का यह नया शोरूम ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, नवीनतम डिज़ाइन एवं उचित मूल्य पर बेहतरीन परिधानों का विकल्प प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान व्यापार जगत में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडेय जी, जिला अध्यक्ष सुनीता चटर्जी जी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रुचि सिंह जी, जिला अध्यक्ष ज्योति तिवारी जी, जिला महामंत्री उजमा सिद्दीकी जी, मीडिया प्रभारी प्रियंका जी, मुकेश जी, उषा जी, रिंकी सिंह रागनी जी,प्रज्ञा सिंह जी ,अजली श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, सरस्वती देवी तिवारी जी बड़ी संख्या में महिला शक्ति एवं व्यापार मंडल के सदस्य शामिल रहे।
सभी अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया तथा इसके भव्य उद्घाटन पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने शोरूम से खरीदारी भी की।
शोरूम में उपलब्ध परिधानों का संग्रह सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। नवीनतम डिज़ाइन, आधुनिक रंगों का शानदार संयोजन, उत्कृष्ट गुणवत्ता तथा ग्राहकों के बजट के अनुरूप उचित मूल्य ने सभी आगंतुकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। उपस्थित लोगों ने इंडियन सिल्क हाउस के कलेक्शन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे फैशन एवं गुणवत्ता का उत्कृष्ट संगम बताया।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा शोरूम की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

