एक पेड़ मॉं के नाम’’ अभियान के अन्तर्गत जौनपुर के न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर, दीवानी न्यायालय परिसर एवं ए0डी0आर0 भवन परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया

एक पेड़ मॉं के नाम’’ अभियान के अन्तर्गत जौनपुर के न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर, दीवानी न्यायालय परिसर एवं ए0डी0आर0 भवन परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया

 

सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया कि ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम’’ अभियान के अन्तर्गत ‘‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर श्री सुशील कुमार शशि, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के निर्देशन पर श्री सुशील कुमार सिंह, सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर श्री अनिल कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, जौनपुर, श्री रणजीत कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, जौनपुर, श्री उमेश कुमार-प्ए अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, प्रथम, श्री राजेश कुमार मिश्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम/विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट, श्री पशुपति नाथ मिश्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, श्रीमती रूपाली सक्सेना, अपर जिला जज चतुर्थ/विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट, श्री सुरेन्द्र प्रताप यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम, श्री बी नारायणन, अपर जिला एवं सत्र न्ययाधीश/एफ0टी0सी0 प्रथम, महिलाओं के विरूद्ध अपराध, श्री प्रशांत कुमार सिंह-प्ए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 द्वितीय, श्रीमती श्वेता यादव, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व अन्य न्यायिक मजिस्टेªगण उपस्थित रहे। वृक्षारोपण करते हुये जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी को बचाने हेतु जागरूक किया गया।

 

उक्त अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि वृक्षों के काटने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। शुद्ध वायु की कमी हो रही है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यथासंभव अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करना चाहिए।

 

सचिव द्वारा कहा गया कि पर्यावरण की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जनपद के प्रत्येक नागरिकों से अपील है कि वृक्षारोपण हेतु परिवारीजन के जन्मदिवस, शादी की वर्षगाठ आदि शुभ दिनों को चयनित कर वृक्षारोपण का संकल्प लें।

 

 

——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *