उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया

उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया

देश की उपासना ब्यूरो

 

लखनऊ:श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय मे आज उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ, सुशील कुमार तिवारी, उर्फ पम्मी, उपसभापति,नगर निगम लखनऊ व पूर्व अध्यक्ष, छात्र संघ केकेसी

द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ और जिम्मेदार पर्यावरण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इन्हें प्रसन्नता हो रही है कि समूचे उत्तर प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है और यह हमारी आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आवाहन किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गोमती प्रदूषण निवारण में भी अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि वर्तमान नगर निगम महापौर के प्रयासों से लखनऊ पूरे देश में स्वच्छता के तीसरे रैंक पर आ गया है। और अब इसे प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि यहां से जो भी वृक्ष प्रदान किए गए हैं उसे अपने घर पर अपनी मां के नाम से एक पेड़ अवश्य लगाए और केवल पेड़ लगाने तक ही उनकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। उसकी देखभाल कर उसका संरक्षण भी करें। उन्होंने इस अवसर पर अपने महाविद्यालय छात्र जीवन के कुछ संस्मरण भी छात्र-छात्राओं को सुनाएं।

प्राचार्य, प्रो के के शुक्ल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि, वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है और अब यह हम सब के जीवन का अनिवार्य अंग होना चाहिए। पर्यावरण में आ रहे बदलावों और प्रतिकूलताओं से निजात पाने के लिए सिर्फ सघन वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय रह गया है। अतः यह हम सबका कर्तव्य है कि एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाए साथ ही साथ अन्य लोगों को भी निरंतर वृक्षारोपण और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ को संपन्न कराने मे सहयोग एवं कुशल निर्देशन के लिए प्रो अश्विनी कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ एवं संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा के प्रति आभार व्यक्त किया।

महाविद्यालय में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नीम, जामुन,कैथा अशोक, आम, अमरूद, बेल, शमी बाॅस पकड़ गुलाब, चांदनी, मीठी नीम, व बोटल ब्रश आदि के पौधे लगाए गए। साथ ही सभी छात्र छात्राओ को एक-एक वृक्ष के पौधे उनके घर पर रोपण के लिए भी प्रदान किए गए। समारोह का संचालन,प्रो बलवंत सिंह, अध्यक्ष, महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा किया गया. समारोह के समापन पर प्रो एसएससी हजेला ने परीक्षा प्रभारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रो एसपी शुक्ला, प्रभारी विज्ञान संकाय, प्रो एसके चौहान प्रभारी वाणिज्य संकाय प्रो हिलाल अहमद, प्रो प्रवीण कुमार, प्रो पायल गुप्ता राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता राठौर, डॉ आशुतोष शुक्ला, डॉ के के शुक्ला, डॉ विजय राज श्रीवास्तव, एनसीसी प्रभारी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम नोडल अधिकारी रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम अधिकारी, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ अनिकेश प्रकाश, डॉ अनामिका सक्सेना डॉ डीएम त्रिपाठी श्री अशोक शुक्ला, , श्री अवधेश सिंह, श्री केसी मिश्रा, श्री दिनेश कुमार, बागवान बृज किशोर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए, कर्मचारी गण एवं अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *