महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के नेतृत्व मे महिला उप निरीक्षक श्वेता राठौड़ ने महिलाओ को किया जागरूक
अयोध्या।ट्रेन में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।यात्रा के दौरान आप सभी किसी भी अजनबी व्यक्तियों व महिलाओं से खाद्य पदार्थ लेकर सेवन न करें। नहीं तो आप सभी जहर पुरानी का शिकार हो सकते हैं। यह बातें मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला के निर्देश पर महिला उप निरीक्षक श्वेता राठौड़ ने पीआरडी राजकुमारी के साथ अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाते समय महिला यात्रियों से कहीं।इस मौके पर उन्होंने महिला रेल यात्रियों से अपील किया कि आप सभी अपने आसपास दिखाई देने वाले संदिग्ध वस्तुओं तथा व्यक्तियों की सूचना जीआरपी आरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस को दें जिससे समय रहते किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।इसके अलावा उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय,जिला पुरुष चिकित्सालय, सहित अन्य प्रमुख चौराहों तथा मार्गों पर मिशन शक्ति अभियान फेज – 5 के तहत महिलाओ व अन्य लोगो को जागरुक किया है।इस मौके पर उन्होंने महिलाओ व बेटियों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक व सुरक्षात्मक उपाय भी बताई।इस मौके पर उन्होंने महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षात्मक टिप्स की भी जानकारी दिया।उन्होंने विधवा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिसमे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या समृद्धि योजना और हेल्पलाइन नंबर के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।इसके अलावा उन्होंने उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया गया।बताया कि यह सभी नंबर आप लोग हमेशा याद रखें। जब भी आपको किसी भी प्रकार की सहायता लेने की जरूरत हो तो आप इस नंबर पर फोन कर सकते हैं।

