जमीन की लालच में पत्नी ने प्रेमी संग रची थी पति की हत्या की साजिश

जमीन की लालच में पत्नी ने प्रेमी संग रची थी पति की हत्या की साजिश

एसएसपी ने 72 घंटे मे पत्रकार वार्ता के दौरान किया खुलासा

अयोध्या।जमीन अपने नाम कराने की चाहत में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ साजिश कर अपने ही पति की हत्या कर दी।इसका खुलासा बुधवार को एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।बताया कि 12 जुलाई को रुदौली थाना क्षेत्र के कूढ़ा सादात मार्ग के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिला था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की।शव की पहचान बाराबंकी निवासी देवेन्द्र कुमार वर्मा (48) के रूप में हुई।बताया कि मृतक की पत्नी शुभांगिनी वर्मा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पति की हत्या करवा दी थी।
बताया कि मृतक की पत्नी शुभांगिनी वर्मा का पति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।इसी बीच उसका बाराबंकी निवासी विपिन वर्मा से प्रेम संबंध हो गया।दोनों ने मिलकर देवेन्द्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची।11 जुलाई को विपिन, देवेन्द्र को अयोध्या घुमाने के बहाने घर से ले गया और सुनसान स्थान पर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।बाद में शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस को इस घटना के खुलासा सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से हुआ।पुलिस ने आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पत्रकार वार्ता में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर, सीओ रंजना, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली रुदौली संजय मौर्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *