फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में ‘मैंगो रॉयल’ बना आम किसानों के लिए नया मंच*
– बिना बिचौलियों के सीधे बागों से ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं खास किस्म के ताजे आम
– 19 जुलाई तक चलने वाले आयोजन में आम खरीदकर किसान भी होंगे मजबूत
*लखनऊ, 16 जुलाई, 2026:* फीनिक्स यूनाइटेड, आलमबाग ने आम के स्थानीय किसानों को बढ़ावा देने और ग्राहकों तक सीधे ताजे आम पहुंचाने के उद्देश्य से ‘मैंगो रॉयल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 19 जुलाई तक चलने वाला यह विशेष आयोजन मॉल के लोअर ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और ग्राहकों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे बागों से आए उच्च गुणवत्ता वाले आम उपलब्ध कराना है।
यह आयोजन ‘द मैंगो मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध श्री सुरेश चंद्र शुक्ल के सहयोग से किया जा रहा है। यहां दशहरी, लंगड़ा, चौसा सहित कई दुर्लभ और खास किस्म के आम सीधे बागों से लाकर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
इस पहल के माध्यम से किसान अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर रहे हैं, वहीं ग्राहकों को ताजे, प्राकृतिक और गुणवत्तापूर्ण आम खरीदने का अवसर मिल रहा है। फीनिक्स यूनाइटेड का मानना है कि स्थानीय किसानों को सीधे ग्राहकों से जोड़ने से उनकी आय बढ़ेगी और कृषि को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर श्री संजीव सरीन, रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ), फीनिक्स मिल्स ने कहा, “फीनिक्स यूनाइटेड केवल खरीदारी और मनोरंजन का केंद्र नहीं, बल्कि समाज और स्थानीय समुदाय के साथ जुड़ने का एक मंच भी है। ‘मैंगो रॉयल’ के माध्यम से हम लखनऊ के आम किसानों को सीधे ग्राहकों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमें खुशी है कि इस पहल से किसानों को बेहतर अवसर मिल रहा है और ग्राहकों को बागों से सीधे आए बेहतरीन आम मिल रहे हैं।”

