संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत

संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत

जौनपुर, 17 जुलाई। संत रविदास की तपोस्थली छेराहटा (अमृतसर) से उनकी जन्मस्थली वाराणसी तक संचालित संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या14623/14624) का शुभारंभ आज 17 जुलाई को अमृतसर से किया गया। यह नई एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार, 18 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे जौनपुर जनपद के जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जहां संत रविदास के अनुयायियों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर रेल मंत्रालय की पहल के तहत इस बार किसी जनप्रतिनिधि अथवा राजनीतिक दल के नेताओं के स्थान पर संत रविदास पंथ के अनुयायियों द्वारा ही ट्रेन के स्वागत का निर्णय लिया गया है। इसे सामाजिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

जौनपुर सिटी स्टेशन पर स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व रमेश बौद्ध जी एवं रमेश चंद्र गौतम जी करेंगे। दोनों वरिष्ठ समाजसेवी अपने रविदासिया समुदाय के साथ शनिवार, 18 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे स्टेशन पर उपस्थित रहकर संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे।

रेलवे प्रशासन की तरफ से स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय तथा वाणिज्य विभाग की ओर से आरक्षण पर्यवेक्षक अनुराग तिवारी को सौंपी गई है। रेलवे अधिकारियों द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वागत हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया हैं।

संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन संत रविदास के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह उनकी तपोस्थली अमृतसर और जन्मस्थली वाराणसी को सीधे रेल मार्ग से जोड़ती है। इस नई रेल सेवा से श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *