अयोध्या।महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम पर एयरपोर्ट निदेशक ने यात्रियों से लिया फीडबैक

अयोध्या।महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम पर एयरपोर्ट निदेशक ने यात्रियों से लिया फीडबैक

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।हवाई जहाज से रामनगरी आने-जाने वाले यात्री कैसा अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।इसकी जानकारी के लिए महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,पर एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने स्वयं टर्मिनल भवन में यात्रियों से संवाद किया।इस मौके उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।एयरपोर्ट निदेशक ने यात्रियों से सुरक्षा जांच व्यवस्था,स्वच्छता, प्रतीक्षालय, चेक-इन प्रक्रिया, सूचना एवं मार्गदर्शन, कर्मचारियों के व्यवहार तथा अन्य यात्री सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।इस मौके पर उन्होंने यात्रियों से पूछा कि उन्हें एयरपोर्ट की सेवाएं कैसी लगीं तथा भविष्य में किन क्षेत्रों में और सुधार किया जा सकता है।
यात्रियों ने एयरपोर्ट पर उपलब्ध स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं यात्री-अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए कर्मचारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार की प्रशंसा की।साथ ही कुछ यात्रियों ने हवाई सेवाओं के विस्तार,उड़ानों की संख्या बढ़ाने तथा विभिन्न गंतव्यों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी संबंधी सुझाव भी दिए।इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रियों की राय एवं सुझाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।प्रत्येक उपयोगी सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा सेवाओं में निरंतर सुधार करते हुए यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम यात्रियों की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने तथा ग्राहक संतुष्टि के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में एयरपोर्ट ने ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय स्थान भी प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *