*नवागत प्रधानाचार्या के कार्यभार ग्रहण करने से शिक्षा व्यवस्था के साथ स्कूल अनुशासन में हुआ इजाफ़ा*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*पाली-(हरदोई)* विकास खंड भरखनी क्षेत्र के अंतर्गत सांडी खेड़ा स्थित सीबीएसई बोर्ड दिल्ली से सम्बद्ध एनएसडीए मोंटेसरी स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ में ही नवागत प्रधानाचार्य जून अन्न डेविड ने पदभार ग्रहण कर लिया। नवागत प्रधानाचार्य के आगमन से प्रशासनिक बदलाव के साथ- साथ स्कूल की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। लोगों की माने कि जब से प्रधानाचार्य जून अन्न डेविड ने प्रधानाचार्य का पद भार ग्रहण किया है तब से शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।आपको बता दें कि नवागत प्रधानाचार्या पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता की मूल निवासी हैं। शुक्रवार को मीडिया बंधु के साथ प्रधानाचार्या से औपचारिक मुलाकात में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षकों के प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन बेहद जरूरी है,साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र के केवल अंकों पर ध्यान न देकर बच्चों के नेतृत्व गुण और आत्मविश्वास को निखारने का काम हम सभी शिक्षकों का दायित्व बनता है।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि एनएसडीए मोंटेसरी स्कूल को उन्नति के शिखर तक ले जाने का प्रयास करूँगी,साथ ही क्षेत्र के नन्हें मुन्ने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करते हुए अपने शैक्षिक/प्रशासनिक कार्य एवं व्यवहार से अविभावकों को संतुष्ट करने का प्रयास करूंगी।उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का पूर्ण प्रयत्न करूँगी। अंत में उन्होंने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

