18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोग अभियान चलेगा
18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दस्तक अभियान चलेगा
गोरखपुर। विकास भवन सभागार में सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने यूनिसेफ एवं अन्य कारदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर 18 अक्टूबर से संचारी रोग व दस्तक के तीसरे चरण की तैयारी बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया संचारी रोग 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक व दस्तक 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक समस्त जनपद के सीएचसी व पीएचसी सहित जिला व महिला चिकित्सालय तथा साथ में महिला आशा बहू घर घर पहुंच कर दस्तक व संचारी रोग को सफल बनाने का कार्य करेंगी संचारी रोग अधिकतर चूहों के गंदगी फैलाने से फैलता है धान की कटाई हो रही है चूहे खेतों से भागकर घरों को आ रहे हैं उसके रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने कहा कि संबंधित कार्यदाई संस्थाएं अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दस्तक व संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में लग जाएं।

