मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में अयोध्या की बड़ी छलांग, 34वें से 17वें स्थान पर पहुंची रामनगरी

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में अयोध्या की बड़ी छलांग, 34वें से 17वें स्थान पर पहुंची रामनगरी

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अयोध्या मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दर्ज विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित मामलों और विभागीय प्रदर्शन का विस्तृत आकलन किया गया।बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग पर भी चर्चा हुई। इसमें अयोध्या ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए 34वें स्थान से छलांग लगाकर 17वां स्थान हासिल किया। अयोध्या को 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, जिसे प्रशासन ने सकारात्मक उपलब्धि बताया।मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के जून माह के आंकड़ों के अनुसार अंबेडकरनगर ने 96.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं सुल्तानपुर ने 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां तथा अमेठी ने 95.90 प्रतिशत अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया।हालांकि बाराबंकी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। जिले को 92.10 प्रतिशत अंक मिले और वह प्रदेश में 50वें स्थान पर रहा।
बैठक में मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा डैशबोर्ड पर प्रदर्शन में लगातार सुधार के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *